नौकरी के लिए यह खेल नहीं है खेल नीति में शामिल
पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट वुशु में उत्तराखंड ने हाल ही में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में कांस्य, जिमनास्ट में कांस्य, योगा में रजत, सेपक टकराव में कांस्य, पेचक सिलाट में एक स्वर्ण तीन कांस्य पदक जीते हैं, लेकिन यह खेल 32 खेलों की सूची में शामिल नहीं हैं।
सीधे नौकरी के लिए वर्तमान में यह खेल हैं शामिल
पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी के लिए वर्तमान में 32 खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, केनौइंग एवं क्याकिंग, साइकिलिंग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, लॉन टेनिस, शूटिंग, रोइंग, सेलिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बेसबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो और मलखंभ शामिल है।
खिलाड़ियों के हित में खेल नियमावली में संशोधन किया जाएगा। कोई भी वास्तविक खेल और खिलाड़ी सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। -जितेंद्र सोनकर, खेल निदेशक
ये भी पढ़ें...14 दिन और 14 तस्वीरें: कब निकलेंगे सुरंग से बाहर? हर आहट पर धड़क रहा दिल...बेबस मजदूरों को अब सता रहा ये गम
जिन खेलों को खेल नीति में शामिल किया गया है पहले उन खिलाड़ियों को देय सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद यह देखा जाएगा कि पद खाली हैं तो अन्य को भी इसके लिए अवसर मिलेगा। -रेखा आर्य, खेल मंत्री