फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कोटे की भर्तियों के लिए उत्तराखंड कैबिनेट में आएगा बिल, खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया एलान

Mon, 03 Dec 2018 10:16 AM IST
राजीव पांडेय, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
arvind pandey
विज्ञापन

खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि खेल कोटे की बंद भर्तियों के लिए जल्द कैबिनेट में बिल लाया जाएगा। भर्तियां शुरू होने से प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों को तरजीह देने के बजाय अब खिलाड़ी अपने प्रदेश के लिए खेलेंगे। खेल मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन


श्री रामलीला मैदान में मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वर्ष 2011 से खेल कोटे की भर्तियां बंद हैं। इस कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। राज्य के खेल संघों की ओर से अभी तक अपने संघों के बारे में कोई भी सूचना नहीं देने के सवाल पर खेल मंत्री ने कहा कि सितंबर से राज्य में खेल कोड लागू है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को फायदा मिले

खेल कोड में ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे कोई फर्जीवाड़ा नहीं होगा। खेल संघों पर व्यक्ति विशेष का विशेषाधिकार भी समाप्त हो जाएगा। खेल कोड में ऐसे प्रावधान किए गए हैं कि खिलाड़ियों को फायदा मिले।

साथ ही खिलाड़ी ही खेल संघों में नेतृत्व कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी खेल महाकुंभ की तैयारियां भी की जा रही हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जाए। खेल महाकुंभ न्याय पंचायत से स्तर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें