फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून को जल्द मिलेगा हर खेल का अलग मैदान

Tue, 17 Sep 2013 05:32 PM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में खेल परिसर का काम शुरू हो गया। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर काम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि खेल परिसर का काम छह महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश
खिलाड़ियों को अगले खेल सत्र से एथलेटिक्स, टेनिस, वालीबाल, बास्केटबाल जैसे खेल की सुविधा परेड ग्राउंड में मिल सकेगी। भूमि पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि स्पेशल प्लान असिस्टेंट के तहत परेड ग्राउंड में खेल अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है।

अन्य मैदानों को भी सुधारा जाएगा
नए निर्माण पर रोक होने के बावजूद यहां 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक, वालीबाल, बास्केटबाल और टेनिस कोर्ट बनाए जाएंगे। इनके साथ ही अन्य खेलों के मैदानों को भी सुधारा जाएगा। योजना के लिए 4 करोड़ 68 लाख 32 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसकी पहली किस्त के रूप में 273.81 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर खेल मंत्री ने निर्माण एजेंसी उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं विकास निगम को 6 महीने में काम पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में खेल सचिव अजय प्रद्योत, खेल निदेशक अजय अग्रवाल, विधायक राजकुमार, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई, वालीबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अवधेश चौधरी, अर्जुन अवार्डी पदम बहादुर मल्ल, पूर्व खिलाड़ी सीबी थापा, गुरु चरण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


खेल परिसर में होगा ये-
-400 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक-8 लेन
-जागिंग ट्रैक
3 मीटर चौड़ा- 750 मीटर लंबा
1.80 मीटर चौड़ा-500 मीटर लंबा
-टेनिस कोर्ट-4
-वालीबाल कोर्ट- 2
-बास्केबाल कोर्ट -2
-हैंडबाल कोर्ट- 1
-क्रिकेट प्रैक्टिस पिच- 3
-पार्किंग एरिया- 1980 स्क्वायर मीटर
-सड़क- 6 मीटर चौड़ी- 585 मीटर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें