युवा कल्याण के लिए ये भी भावी योजनाएं
-युवाओं और आमजन के लिए यूआईडीएफ योजना के तहत 116 स्थानों पर नाबार्ड के माध्यम से ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे।
-ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर पर युवाओं से संबंधित समस्त जानकारी एक स्थान पर प्राप्त करने और मंगल दलों के उपयोगार्थ मिलन केंद्र बनाए जाएंगे।
-हर साल आने वाले आपदाओं के मद्देनजर पीआरडी जवानों का एक आपदा राहत दल तैयार होगा, जो प्रत्येक जिले, तहसील एवं गांव तक प्रथम राहतकर्ता का कार्य करेंगे। ये पूर्ण रूप से प्रशिक्षित व राहत उपकरणों से लैस होंगे। शुरुआत में हर जिले में 20 से 25 युवाओं का एक यूनिट गठित की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें...होली को लेकर वेटिंग शुरू, बिहार, यूपी जाने वाली ट्रेनों में है ऐसा हाल
-राज्य में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नई युवा नीति और मंगल दलों के लिए युवा मंगल दल आयोग गठन की भी योजना है।