फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा स्पोर्ट्स कॉलेज

Fri, 07 Oct 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर-17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने उत्तरकाशी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल नैनीताल व उधमसिंह नगर के बीच आज खेला जाएगा। शुक्रवार को ही फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज व उत्तरकाशी के बीच खेला गया। उत्तरकाशी ने टॉस जीतकर निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 50 रन बनाए। सुरेंद्र ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से राहुल अग्रवाल ने 2, शुभम व लकी ने एक-एक विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने नौ ओवर में जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से हितेश ने 23, शुभम पंवार ने 21 रन बनाए। इससे पूर्व खेले गए पहले मैच में उत्तरकाशी ने देहरादून को हराया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज ने उधमसिंह नगर को हराया। जबकि तीसरे मैच में नैनीताल ने देहरादून को हराया। 
विज्ञापन


आज होगा मुकाबला
शुक्रवार सुबह नौ बजे से इसी ग्राउंड में नैनीताल व उधमसिंह नगर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर राज्य खेल समन्वयक चंद्रकिशोर नौटियाल, जिला खेल समन्वय रविंद्र रावत, त्रिभुवन बिष्ट, अशोक गैरोला, राजेश भट्ट, सुनील भट्ट, सतीश, नागेंद्र और हकीमुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें