फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में चैंपियन बना स्पोर्ट्स कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर ने अपने नाम कर लिया। विशाल ने चार गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

खेल निदेशालय और जिला प्रशासन की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज व हरिद्वार के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले हाफ से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाया। विशाल ने एक के बाद एक चार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। उनके अलावा सूरज गुप्ता ने 3, राज थपलियाल ने 2 व सारूल पंवार ने 2 गोल किए। जवाब में हरिद्वार टीम की ओर से तीन गोल अकेले बॉबी धामी ने दागे, लेकिन इसके अलावा टीम अन्य गोल नहीं कर सकी। स्पोर्ट्स कॉलेज ने 12-03 स्कोर के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर के प्रिंसिपल अजय कुमार अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप निदेशक खेल एसके सार्की, उप क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, रवींद्र भंडारी, दिनेश असवाल, अवतार सिंह, विनोद जांगिड़, अमित कटारिया, शिखा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें