विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू के नेतृत्व में पहली बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीन बंसल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेनू खान, बीडीओ मीना बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार सैनी, सपना, शिव बाला, रूबी, रानी लता, हिना प्रवीन, आशा चौहान, सुमित्रा अरुण सिंह खत्री, अर्चना तोमर, गीता देवी, रेशमा, ऊषा तोमर, माधुरी, नीतू आदि मौजूद रहे।
वहीं सहसपुर में ब्लॉक प्रमुख सीमा नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी शकुंतला शाह ने सदस्यों को सदन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख राजीव पंवार, कनिष्ठ प्रमुख रचना खंडूरी, अश्वनी, पवन कुमार थापा, शमीम, आरजू कुमार, गुलशन सिंह, योगेश कुमार, बृजेश कुमार, फरजाना, शैलेश थापली, सोनिया रमोला, निर्मला देवी, अर्चना मौर्य आदि मौजूद रहे।
कालसी में ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह की अध्यक्षता में बीडीसी की पहली बैठक का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय जनता को समस्या न हो इसके लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर ब्लॉक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान और कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश ने भी विचार रखे। इस मौके पर बीडीओ जगदीश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरदार सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
चकराता में उठा जर्जर हो चुकी बिल्डिंग का मुद्दा
चकराता। ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी की पहली बैठक में नवनिर्वाचित सदस्यों ने ब्लॉक की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग की मरम्मत की मांग की। ब्लॉक प्रमुख निधि राणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बीडीसी विक्रम पंवार ने कहा कि ब्लॉक में बैठने वाले अधिकारियों का नाम और पद लिखा होना चाहिए। जिससे आम जनता को सुविधा हो सके। सदस्यों ने ब्लॉक में पर्याप्त मात्रा में फील्ड कर्मचारियों की तैनाती की मांग को लेकर एक प्रस्ताव अगली बैठक में पारित करने की बात कही। इस अवसर पर बीडीओ अनिता पंवार, प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेंद्र त्यागी, ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल सिंह, कनिष्ठ प्रमुख शमशेर सिंह, एडीओ बालस्वरूप, क्षेत्र पंचायत सदस्य सौरभ, संजय जोशी, गीतांजलि बिजल्वाण, हरिश्चंद्र राणा, नरेश कुमार, जगवीर सिंह, कांतिराम नौटियाल, कविता, निशा, चमन, रमेश, जोगेंद्र सिह, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।