फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, पांच माह की गर्भवती की मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक नशे में था या नहीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में दूसरी महिला भी घायल हो गई। घटना कैनाल रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पांच माह की गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जानकारी में दोनों युवकों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद होगी।
विज्ञापन


पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक नशे में था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें