साथ ही स्पीच थेरेपी के जरूरतमंदों को बाहरी प्रदेशों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसी तरह, बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए होम साइंस का कोर्स नए सत्र से शुरू किया जा रहा है।
इन दोनों पाठ्यक्रमों का प्रस्ताव जल्द अकादमिक परिषद की बैठक में रखा जाएगा। इस बार होने वाली दून विवि की प्रवेश परीक्षा में इन दोनों पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।
दून विवि आने वाले समय में तीन और नए कोर्स संचालित करेगा। इसमें मशीन लर्निंग, डाटा माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के नाम शामिल हैं। विवि के कुलपति ने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए 2021 के नए सत्र में तैयारी की जाएगी।