फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम के दौरान, रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 23 Jan 2014 11:50 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच छात्रों के खानपान और नींद पर खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। गलत खानपान और नींद अधूरी रहने से सेहत खराब हो सकती है।
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो जाहिर तौर पर असर बोर्ड परिणाम पर नजर आएगा। छात्रों को भूलने की दिक्कत भी आ सकती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक परीक्षा की तैयारी में एक योजना स्वास्थ्य की भी रखनी चाहिए।
विज्ञापन


स्पेशलिस्ट के टिप्स
बच्चे के लिए सबसे अहम खाना होता है। दिन में कम से कम चार बार खाना खाएं लेकिन हल्का भोजन ही करें।कुछ भी बाहर का न खाएं। इससे डायरिया की शिकायत होने का खतरा है।दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज मिलता रहना चाहिए। इससे थकान भी नहीं होती और नींद भी नहीं आती।कार्बोहाइड्रेट की मात्रा प्रतिदिन भोजन में शामिल करें। इसके लिए फल, दाल, रोटी और चावल खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है और नींद भी नहीं आती।जहां तक हो सके तेलयुक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखें। इससे पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है।आमतौर पर बच्चा पढ़ा हुआ तभी भूलता है, जब वह अपनी डाइट का ख्याल और पूरी आठ घंटे की नींद नहीं लेता। नींद भी जरूरी है।-दून हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें