फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिव्यांग बच्चों के लिए देहरादून में विशेष प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा

Thu, 01 Oct 2026 12:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले देश में तीन करोड़ तक पहुंच सकती है दिव्यांगों की संख्या

- पूर्व सांसद तरुण विजय बोले, प्रारंभिक पहचान केंद्रों और विशेषज्ञों की कमी बड़ी चुनौती
फोटो...

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को देहरादून में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र और ट्रेनर्स ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में करीब 2.80 करोड़ दिव्यांग हैं और अगले एक वर्ष में यह संख्या तीन करोड़ तक पहुंच सकती है। केंद्र सरकार मैपिंग अभियान को पूरा सहयोग देगी।

नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण संकल्प के उपलक्ष्य में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय की पहल पर झाझरा स्थित दून संस्कृति विद्यालय जनजातीय गुरुकुल में चल रहे दिव्यांग बच्चों की सहायता, समाधान और मैपिंग अभियान का दूसरा दिन महत्वपूर्ण घोषणाओं के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रामदास आठवले ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए समाज से तरुण विजय जैसे लोगों का आगे आना जरूरी है। उन्होंने विशेष प्रशिक्षण केंद्र और ट्रेनर्स ट्रेनिंग सेंटर की योजना को तत्काल स्वीकृति देने की घोषणा करते हुए इसके लिए आवेदन मांगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अभियान में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड डिस्लेक्सिया सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक पहचान के लिए केंद्रों और मनोचिकित्सकों की कमी बड़ी चुनौती है। देहरादून के बाद अभियान को पहाड़ के सुदूर क्षेत्रों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ग्राफिक एरा के चिकित्सक सर्जन एडमिरल डॉ. गिरीश गुप्ता, एनआईवीएच के अध्यक्ष एवं मनोचिकित्सक डॉ. सुरेंद्र धालीवाल, एआई विशेषज्ञ प्रोफेसर रीमा पंत और सक्षम संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत ने विचार रखे। विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने लर्निंग डिसेबिलिटी से जूझ रहे बच्चों की समस्याएं साझा कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें