फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागत योग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंग : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश अध्यक्ष बोले- दिल्ली में विरोध, राज्य में समर्थन कांग्रेस का दोगलापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने महिला आरक्षण पर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र का स्वागत करते हुए कांग्रेसी प्रदर्शन को ढोंग बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि दिल्ली में विरोध में वोट करते हैं और राज्य में समर्थन में प्रस्ताव की मांग करते हैं।
भट्ट ने कहा कि संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन का विरोध कर कांग्रेस और विपक्ष ने घोर पाप किया है। जिसको लेकर जनता और मातृ शक्ति में जबरदस्त रोष है। वो महिला विरोधी ताकतों को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाना चाहती है। जनभावनाओं के सम्मान और महिलाओं का अपमान करने वालों का चेहरा सामने लाने के लिए आगामी 28 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य की जनता का मंतव्य देश के सम्मुख एक राय से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा के सामने हुए कांग्रेसी धरने को राजनीतिक ढोंग बताते हुए पाप से पीछा छुड़ाने की कोशिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां जो विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग का प्रस्ताव चाहते हैं, उनके साथियों ने ही संसद में इस कानून को गिराने का अपराध किया है। यदि कांग्रेस चाहती तो वहां प्रस्तुत संशोधन का समर्थन करती। जिससे सभी विधानसभाओं और संसद में मातृ शक्ति को उनका अधिकार मिल जाता। कहा, जनता को मालूम है कि जो कांग्रेस कह रही है, ऐसे विधानसभा प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है। सच यह है कि कांग्रेस आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को असली सजा देने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें