II
I
I
I
Iमंदिरों में हवन के साथ ही प्रसाद का किया गया वितरण
I
Iशहर में मंदिरों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने बसंत पंचमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में रविवार को बसंत पंचमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। साथ ही नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। संस्कृत श्लोकों के उच्चारण से माहौल भक्ति मय हो गया। इस दौरान प्रिंसिपल आशुतोष शर्मा, टीआर कोठियाल, मदन सिंह नेगी, पूर्व छात्र विकास नैथानी, आचार्य त्रिभुवनचंद्र मौजूद रहे। वहीं, प्रेमनगर सनातन धर्म मंदिर में सरस्वती पूजन किया गया। मंदिर प्रांगण में होलिका दहन के लिए ध्वज की स्थापना की गई। इस दौरान प्रधान सुभाष मांकिन अवतार कृष्ण कौल, रवि भाटिया, बलविंदर मैंनी, अर्जुन कोहली, नरेंद्र खत्री, मनोज बहल आदि मौजूद रहे।
I
Iउधर, नेशविला रोड स्थित अखिल गढ़वाल सभा भवन स्थित रामेश्वर मंदिर में मुख्य आचार्य पंडित दामोदर प्रसाद सेमवाल ने पूजन करया। इसके बाद मीठा चावल (खुसका) प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रोशन धस्माना, गजेंद्र भंडारी मौजूद रहे। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में विशेष माघ गुप्त नवरात्र पूजा अनुष्ठान में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की गई। इस दौरान आचार्य डॉ. बिपिन जोशी, आचार्य विकास भट्ट, डाॅ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, पंडित गणेश बिजलवान आदि मौजूद रहे। उधर, बडोवाला गायत्री चेतना केंद्र में बसंत पंचमी और अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव के जन्मदिन पर पांच कुंडलीय यज्ञ किया गया। इस दौरान वरिष्ठ ट्रस्टी राधाकृष्ण सेमवाल, डॉ. शोधन सिंह, आरसी जोशी, आरसी गुप्ता, पार्वती पुंडीर, बीना ठाकरे, सूर्य प्रकाश बिष्ट, उमेद सिंह कठैत, सतेश्वरी रावत, सुदर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।I