I
Iवर्ल्ड वेटलैंड डे एवं वसंत पंचमी के अवसर पर शिखरफॉल के आस-पास सफाई और पौधरोपण किया गया। इस दौरान एकत्र 40 किलोग्राम से अधिक पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं कांच को नदी से हटाया गया।I
Iकार्यक्रम संयोजक एवं पर्यावरण गतिविधि के महानगर प्रमुख डॉ. भवतोष शर्मा ने कहा कि हमें अपने आसपास के जलस्रोतों, नदियों, तालाबों, वेटलैंड्स को स्वच्छ रखना होगा। यदि हमारे जलस्रोत स्वच्छ होंगे तो ही हमारा सतही जल एवं भूजल शुद्ध होगा। गंगा की सहायक और उप सहायक नदियों की स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखेंगे तो गंगा को स्वच्छ रख पाने में योगदान दे सकेंगे। वसंत पंचमी का कार्यक्रम शिखर फॉल के पास मनाया गया और वहां बेल, पीपल, आम के पौधों का रोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण प्रहरी राजेश पंत, मुकेश छेत्री, पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के शोध छात्र आकाश कुमार, एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता इशिता मैखुरी, भारतीय नौसेना में कार्यरत तुषार, पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं डीन डॉ. अत्रि नौटियाल आदि मौजूद रहे।I