फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसूनी बौछार में भीगना है तो उड़ चलें यहां

Thu, 26 Jun 2014 07:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसूनी बौछार का मजा समुद्र तट से बेहतर भला कहां लिया जा सकता है भला। अगर आप भी इन बौछारों का लुत्फ लेने के इच्छुक हैं तो केरल या गोवा के लिए उड़ान भर सकते हैं।
विज्ञापन


देहरादून के टूर आपरेटर्स ने स्पेशल मानसून आफर निकाला है, जिसमें खाने-पीने, ठहरने के साथ ही हवाई किराया शामिल है।

दस हजार तक की बचत
केरल की बात करें तो यह पैकेज 26,000 रुपये का था, जिसमें मानसून के वक्त सैलानियों को आकर्षित करने के लिए तीन हजार रुपये की कमी की गई है।

गोवा के टूर पर जाने वालों को तो मानसूनी सीजन का तकरीबन 10,000 रुपये का फायदा होने जा रहा है। टूर पैकेज इससे पूर्व 28,000 रुपये का था।
Trending Videos

केरल और गोवा के ल‌िए यह है पैकेज

केरल-23, 000 रुपये
अवधि-6 रात, 7 दिन
इसमें शामिल-हवाई किराया, हाउस बोट, लोकल साइट सीइंग, अकोमोडेशन
(ब्रेक फास्ट कांप्लीमेंट्री दिया जाएगा)

गोवा-18, 000 रुपये
अवधि-3 रात, 4 दिन
इसमें शामिल-हवाई किराया, साइट सीइंग, अकोमोडेशन

हवाई उड़ान दिल्ली से
दोनों ही जगहों के लिए इस वक्त बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। दोनों स्थानों के लिए हवाई उड़ान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मुहैया होंगी। वहां तक दून से सड़क मार्ग के जरिए ले जाया जाएगा।

गर्मी में हिमाचल की वादियां भी हिट

गर्मी से परेशान और इससे निजात का उपाय ढूंढ रहे सैलानियों को समुद्र के साथ ही हिमाचल प्रदेश की वादियां भी सैलानियों को खूब आकर्षित कर रही हैं। डलहौजी, चंबा, खजियार, मनाली, शिमला जैसी जगहों के पैकेजाें की खासी पूछ है।

अमरनाथ यात्रा के लिए भी खूब रुझान
तमाम पैकेजों के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए भी खूब रुझान है। 22,000 रुपये के इस पैकेज में जम्मू से हवाई मार्ग के जरिये अमरनाथ ले जाया जा रहा है। 3 दिन, 4 रात के इस पैकेज में गुलमर्ग, हाउसबोट आदि का मजा लिया जा सकता है।

इनका है कहना-
केरल, गोवा के मानसून आफर का लाभ उठाने वाले बहुत हैं। गर्मी में कूल-कूल महसूस करने के लिए हिमाचल भी खूब लोग जा रहे हैं।
-राजीव वर्मा, टूर आपरेटर, दर्शन लाल चौक।
विज्ञापन

वाउचर से होता है खेल, यूं बचें-

कई टूर आपरेटर सैलानियों के साथ धोखाधड़ी से भी बाज नहीं आते। जानकार बताते हैं कि कई ऐसे हैं, जो पैकेज का पैसा तो लेते हैं, लेकिन वह वाउचर नहीं शो करते, जिसमें सारी सुविधाएं दर्शाई होती हैं।

इसकी वजह से बाद में सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बचने के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं सैलानी-
-रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंसी का ही पैकेज लें।
-आईएसओ सर्टिफिकेट हासिल हो तो बेहतर।
-स्थापित पुरानी कंपनी को तरजीह दें।
-पैकेज वाउचर हासिल करना न भूलें।
-इसमें जिस सुविधा का उल्लेख हो, उसी का पैसा दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें