अगर आप चारधाम यात्रा के साथ हेमकुंड साहिब का भी प्रोग्राम बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि 25 मई को साहिब के कपाट आम लोगों के लिए खुल गए हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट अक्टूबर माह में बंद होंगे। तब तक आप यहां यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।
दस से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इन पहाड़ी स्थानों में आपको विषम से विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि गर्मी के दिनों में ठंड का मजा भी खूब मिलेगा। पढ़ें, आगे, कि आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
इस दौरान अन्य राज्यों में बरसात व तेज गर्मी होती है, जबकि हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधाम यात्रा मार्गो पर अचानक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना रहती है। मौसम में अचानक होने वाले इस बदलाव से यात्रियों की सेहत पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए, पढ़ें..