फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया की 'माया', हर रैली में जाता है यह खास सोफा

Thu, 01 May 2014 06:16 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को हरिद्वार में होने वाली रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती खास सोफे पर बैठेंगी। लिथो प्रेस के मैदान पर होने वाली रैली के लिए बृहस्पतिवार को मंच और पंडाल तैयार किया जाता रहा।
विज्ञापन


रैली के लिए बनाए जा रहे पंडाल का सामान तो हरिद्वार के एक टेंट व्यवसायी के यहां से मंगाया गया है जबकि मंच का सामान लखनऊ से आया है।
Trending Videos

इस खास सोफे पर विराजेंगी बहन जी

लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए रुड़की आ रही बसपा प्रमुख मायावती लिथो प्रेस के मैदान पर शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

मायावती के ल‌िए खास लखनवी सोफा मंगाया गया है। बताया जाता है कि मायावती इस सोफे को बहुत शुभ मानती हैं और इसील‌िए इसे हर रैली में इसे ले जाया जाता है।

वैसे तो रैली में व्यवस्था के लिए बेरिकेडिंग करने के लिए सामान हरिद्वार के वृंदावन टेंट हाऊस से लाया गया है, लेकिन जिस मंच से मायावती रैली को संबोधित करेंगी, वह मंच लखनऊ से लाया गया है।
विज्ञापन

तीन ट्रकों में भरकर आया सामान

मंच तैयार करने के लिए लखनऊ के चौहान टेंट हाऊस से तीन ट्रकों में सामान भरकर लाया गया है। इस मंच को तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं।

आज होने वाली रैली में बहन जी लखनऊ के मंच से लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए संबोधित करेंगी। मंच से मायावती लोगों से संख्या में पार्टी को वोट देकर प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगी।

बताया गया कि मायावती की अधिकतर रैलियों में बनने वाले मंच का सामान हर बार लखनऊ से ही आता है। दिनभर बसपा कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें