फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीक एशिया ने बढ़ाए देहरादून में जमीन के दाम

Wed, 27 Nov 2013 10:39 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीक एशिया के मालिक राम सुमिरन पाल के रियल इस्टेट में उतरते ही देहरादून में जमीन के दाम आसमान छूने लगे।
विज्ञापन


पढ़ें, दोनों सहेलियों में था इंतहा प्यार इसलिए छोड़ा ‘घरबार’

जांच एजेंसियों को शक है कि शहर के अलावा पाल का काला धन सरहदी क्षेत्रों में भी लगा है। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में पाल ने अपना मक ड़जाल नाम बदलकर फैलाया था। मामला उजागर होते ही एमडीडीए ने छानबीन शुरू कर दी है।

दून में रियल इस्टेट कारोबार पर लगाया पूरा ध्यान
स्पीक एशिया का भंडाफोड़ होने के बाद सुमिरन पाल ने देहरादून में डेरा डाल दिया था। बताते हैं कि शहर में जमीन की खरीद-फरोख्त का काम उसने वर्ष 2011 से शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही स्पीक एशिया की हकीकत का भंडाफोड़ हुआ तो पाल ने सारा ध्यान दून के रियल इस्टेट के कारोबार पर लगा दिया।

बाहरी लोगों का पैसा अधिक लगा
सीनियर आर्किटेक्ट डीएस राणा का कहना है कि रियल इस्टेट में वर्ष 2011-12 में अधिक बूम आया। इस क्षेत्र में शेयर मार्केट, विदेशी निवेशकों (एफडीआई) और दूसरे बाहरी लोगों का पैसा अधिक लगा है।

पढ़ें, ‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’

माना जा रहा है कि पाल ने काला धन ज्यादा से ज्यादा खपाने के लिए अपार्टमेंट्स के साथ डीलक्स फ्लैट्स, लग्जरी फ्लैट्स बनवाने पर जोर दिया।

लेकिन रियल इस्टेट का सारा धंधा उसने दूसरे नामों से किया है। इसके साथ ही बहुत सी जमीन फार्म हाउस बनवाने के लिए भी खरीदी है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें