फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सपा ने दिया इन सीटों पर वाकओकवर

Fri, 11 Apr 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद बड़त्थ्वाल ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों पर दावेदारी करेगी।
विज्ञापन


तीसरे मोर्चे के लिए प्रदेश में सीपीएम और सीपीआई से पार्टी का गठबंधन है। दोनों पार्टियां टिहरी और पौड़ी सीट पर दावेदारी कर रही हैं।

सुनियोजित रणनीति बनाने में विफल
दून रोड स्थित व्यापार सभा सभागार में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में बड़त्थ्वाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद प्रदेश में कांग्रेस, भाजपा दोनों की सरकार बनी, मगर विकास घोषणाओं तक सिमटा रहा।
विज्ञापन


सरकार चारधाम यात्रा के लिए सुनियोजित रणनीति बनाने में विफल रही। यात्रा मार्ग बदहाल है और आधारभूत व्यवस्थाएं नदारद।

उन्होंने राज्य सरकार से आपदा के लिए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। कहा कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बननी तय है। इस मौके पर प्रदेश सचिव रमेश चंद्र गौड़, संदीप नेगी, राजेश धस्माना, रणजीत वैद्य, राजेश्वरी कोठियाल, चम्पा देवी, शकुंतला, सरोज नेगी, साधना मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें