फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा-कांग्रेस साथ-साथ, पर उत्तराखंड में दो-दो हाथ

Mon, 23 Jan 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन यह फार्मूला उत्तराखंड में लागू नहीं होगा। दोनों ही पार्टियां उत्तराखंड में एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को जहां 63 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं सपा प्रत्याशियों की संशोधित सूची भी सोमवार को जारी होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दोनों ही पार्टियों को बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है, लेकिन यह समझौता उत्तराखंड में लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन

50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना

elections - फोटो : DEMO PIC
दरअसल, यूपी और उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य में अंतर है। राज्य के गठन के बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में सपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। 2012 के विधानसभा चुनावों में सपा का मत प्रतिशत महज डेढ़ फीसदी के आसपास था।

सपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना तैयार बनाई है।

इसको लेकर 26 प्रत्याशियों की सूची भी 15 जनवरी को शिवपाल यादव ने जारी कर दी थी, लेकिन अखिलेश यादव द्वारा पार्टी की कमान संभालने के बाद इस पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

समझौता सिर्फ यूपी विधानसभा चुनावों के लिए

uttarakhand assembly
सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान का कहना है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता सिर्फ यूपी विधानसभा चुनावों के लिए है।

अन्य राज्यों के लिए यह समझौता नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने 63 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा भी सोमवार को प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी कर सकती है। 

किरणमय नंदा का कार्यक्रम स्थगित
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का सोमवार को देहरादून आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। पाटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने बताया कि यूपी चुनावों में व्यस्तता की वजह  से नंदा सोमवार को नहीं आएंगे। वह अब मंगलवार को देहरादून आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें