फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के CM से मिले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर, दोनों के बीच हुई यह बात

Sat, 13 Jan 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Jonty Rhodes - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अपनी बेहतरीन फील्डिंग की बदौलत विश्व भर में अलग पहचान रखने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी जॉंटी रोड्स ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। 

विज्ञापन


जॉंटी के साथ उनकी पत्नी मिलानी रोड्स, पुत्री इण्डिया और पुत्र नेथन भी मौजूद रहे। रोड्स ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें उत्तराखण्ड बेहद पसंद आया और उनके पूरे परिवार को यहां योग, आध्यात्म और आयुर्वेद की संस्कृति बहुत प्रभावित करती है।

रोड्स ने कहा कि भारत बेहद विविधता पूर्ण देश है। उन्होंने उत्तराखण्ड के स्थानीय कृषि उत्पादों में भी बेहद रुचि व्यक्त की। वहीं मिलानी रोड्स ने उत्तराखण्ड में वेलनेस, लाइफस्टाइल और आयुर्वेद के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को शामिल करते हुए काम करने की इच्छा भी व्यक्त की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Jonty Rhodes
रोड्स ने कहा कि उत्तराखण्ड एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिये विश्वस्तरीय केन्द्र बन सकता है। यहां के अनाजों की विविधता, परम्पराओं, योग और आयुर्वेद की ओर पूरी दुनिया की नजर है।

उन्होंने आगामी भ्रमण में देहरादून क्रिकेट स्टेडियम भी देखने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने रोड्स परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें औली और हर्षिल जैसे स्थलों का भ्रमण करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही आर्गेनिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें