फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आदेश के बाद भी सूचना नहीं मिलने पर मुफ्त मांगा आरटीआई का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड सूचना आयोग में अपील दाखिल कर एक महिला ने कहा कि प्रथम अपीलीय अधिकारी के द्वारा लोक सूचना अधिकारी को जानकारी देने के आदेश के बाद भी उन्हें निर्धारित समय के अंदर सूचना नहीं मिली, इसलिए उन्हें निःशुल्क जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। आयोग ने अपीलकर्ता को सूचना उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। I
विज्ञापन


Iदरअसल, एक महिला ने डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी रोशनाबाद में आरटीआई डालकर एक अधिकारी की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी। उन्होंने अधिकारी के कार्यकाल के संदर्भ में भी जानकारी मांगी थी। लोक सूचना अधिकारी से जवाब न मिलने पर महिला ने प्रथम विभागीय अपील दायर की। प्रथम अपील में अधिकारी को 10 दिनों के अंदर सूचना देने का आदेश दिया गया।I

Iआरोप है कि इस आदेश के बाद भी लोक सूचना अधिकारी ने उन्हें सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने आयोग को बताया कि लोक सूचना अधिकारी ने समय पर निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्होंने आयोग को बताया कि लोक सूचना अधिकारी ने द्वितीय अपील दायर होने के बाद ही सूचना और अतिरिक्त शुल्क की धनराशि उपलब्ध कराई।I
विज्ञापन

Iआयोग के निर्देश I
Iराज्य सूचना आयुक्त कुशलानंद कोठियाल की पीठ ने लोक सूचना अधिकारी को मांगी गई सभी उपलब्ध जानकारी अपीलार्थिनी को देने का आदेश दिया है। अधिकारी को आदेश प्राप्ति के सात दिन के भीतर सभी बिंदुओं पर धारित अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें