फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलिंग में प्रणव, रमेश, सोहन, सोनी बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एडवेंथरील की ओर से रविवार को विभिन्न आयु वर्गों के लिए साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रणव पंवार, रमेश भारती, सोहन सिंह रावत, सोनी महर विजेता रहे।
विज्ञापन

साइकिलिंग प्रतियोगिता फौव्वारा चौक से शुरू हुई जो पुलिया नंबर-6, ननूरखेड़ा से होते हुए खलंगा युद्ध स्मारक पर संपन्न हुई। 14 से 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रणव पंवार, रक्षित जोशी, ध्रुव गुप्ता, 21 से 40 आयु वर्ग में रमेश भारती, शौर्य तोमर, अशोक लिंबु, 41 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सोहन सिंह रावत, अजय बिष्ट, डॉ. सुचित क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सोनी महर विजेता रहीं। आयोजक विजय प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर शुभेंद्र शाही, कौशल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
गुरु-शिष्य की जोड़ी ने फुटबॉल में जमाया रंग
प्रतियोगिता के समापन पर एनआईईपीवीडी के दृष्टिदिव्यांग छात्र एवं इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान पंकज राणा व उनके कोच नरेश सिंह नयाल की जोड़ी ने फुटबॉल का गजब का प्रदर्शन किया। गुरु-शिष्य की जोड़ी ने फुटबॉल से कई हैरतअंगेज मूव दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें