फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने की टिहरी झील में बोटिंग, बोले-शूटिंग के लिए बेहतर डेस्टिनेशन

Sun, 21 May 2023 09:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।

सार

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने झील में स्पीड बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि मसूरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में पूछने के बाद वह टिहरी झील आए हैं। बांध की विशाल झील देखकर वह काफी अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन
टिहरी झील में बोटिंग करते सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड गायक सोनू निगम बांध देखने टिहरी पहुंचे। उन्होंने झील में बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बहुत शानदार स्थान है। इसको और प्रमोट करने की जरूरत है। निगम ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए भी यह बेहतर डेस्टिनेशन बन सकता है।

गायक को अपने बीच देखकर प्रशंसक और बोट संचालक काफी खुश नजर आए। निगम ने झील में स्पीड बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि मसूरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में पूछने के बाद वह टिहरी झील आए हैं। बांध की विशाल झील देखकर वह काफी अभिभूत नजर आए।

विज्ञापन


Badrinath Dham: अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, नातिन के साथ पहुंचकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन


उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि सोनू निगम ने अगली बार दो-तीन की छुट्टी लेकर फुर्सत से टिहरी झील में एडवेंचर का वादा किया है। बोटिंग करने के बाद उन्होंने झील किनारे बने रेस्तरां में पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। निगम ने कहा कि पहाड़ में टिहरी झील का नैसर्गिंक दृश्य काफी रोमांचित करने वाला है। सरकार को इसे प्रमोट करने के प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें