फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक उत्तराखंड क्यों आ गई सोनिया गांधी?

Mon, 23 Jun 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कौसानी/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश दुनिया से दूर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों उत्तराखंड में हैं। वह अचानक उत्तराखंड क्यों पहुंच गई, जानने के लिए पढ़ें...
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की थकान मिटाने के लिए कौसानी की वादियों में पहुंच गई हैं। वह यहां अपनी मित्र सुमन दुबे के आवास पर रहेंगी।

श्रीमती गांधी के यहां पहुंचने की भनक लगते ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

तीन दिन के प्रवास पर हैं सोनिया

सोनिया गांधी रविवार शाम कार से कौसानी पहुंची। उनके साथ सुमन दुबे और उनके कुछ परिजन भी थे। सुमन दुबे का कौसानी में मकान है।

श्रीमती गांधी उनके मकान में ही रहती हैं। इससे पहले वह 2012 में गर्मियों में भी यहां आई थीं। इस बार भी उनके आने की भनक किसी को नहीं लगी।

उनके साथ कुछ निजी सुरक्षा कर्मी भी हैं। सुमन दुबे के आवास के परिसर में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। बताया गया है कि श्रीमती गांधी तीन दिनों के प्रवास पर यहां आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें