फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-मुख्यमंत्री धामी ने निकाला बिल लाओ-इनाम पाओ योजना का मेगा ड्रॉ
-उपभोक्ता जागरूकता व जनभागीदारी का प्रतीक बनी योजना
-प्रदेश में आगे भी जारी रहेगी बिल लाओ-इनाम पाओ योजना :धामी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की बिल लाओ-इनाम पाओ योजना का मेगा ड्रॉ निकाल कर विजेताओं की घोषणा की। मेगा ड्राॅ में प्रथम पुरस्कार में नैनीताल की सोनिया व टिहरी के जसपाल रावत ने इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं को दूरभाष पर पुरस्कार जीतने की खुशखबरी दी। मेगा ड्रॉ में कुल 1888 विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
शुक्रवार को सचिवालय में मेगा ड्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिल लाओ-इनाम पाओ योजना उपभोक्ता जागरूकता व जनभागीदारी का प्रतीक बनी है। यह योजना आगे भी जारी रहेगी। इस नवाचार ने राज्य के राजस्व संग्रहण को एक नई ऊर्जा दी है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस योजना से जनभागीदारी को कर प्रणाली से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया। योजना के तहत 87 हजार उपभोक्ताओं ने 6.50 लाख बिलों के माध्यम से 263 करोड़ रुपये खरीदारी की है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व वार्षिक व्यापार सुधार कार्य योजना के माध्यम से राज्य में निवेश और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। राज्य के राजस्व वृद्धि की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि प्रत्येक खरीदारी पर बिल अवश्य मांगें और लेनदेन को पारदर्शी बनाकर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, आयुक्त राज्य कर सोनिका, अपर सचिव नवनीत पांडेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सुनील मैसन, चार्टर्ड एकाउंटेंट रवि माहेश्वरी, संजीव गोयल, टैक्स बार एसोसिएशन से सुमित ग्रोवर, योगेश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन


......
इन विजेताओं को मिली कार
मेगा ड्राॅ में द्वितीय पुरस्कार में 16 विजेताओं को पुरस्कार में कार दी जाएगी। इसमें जयवीर नेगी, अरविंद सिंह, उर्वशी उप्रेती, अंजना परमार, अंजलि पांडेय, प्रीति रावत, विकास मेहंदीरत्ता, अर्चना रानी शाह, नीरज जोशी, दीपा शर्मा, नीलम उनियाल, गीता राणा, हरीश पुंडीर, अकांत गुप्ता, इंद्रा देवी, विपिन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा मेगा ड्रॉ में तीसरे पुरस्कार में 20 विजेताओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी, चौथे पुरस्कार में 50 विजेताओं को मोटरसाइकिल, पांचवें पुरस्कार में 100 विजेताओं को लैपटॉप, छठे पुरस्कार में 200 विजेताओं को स्मार्ट टीवी, सातवें पुरस्कार में 500 विजेताओं को टैब व आठवें पुरस्कार में एक हजार विजेताओं को माइक्रो वेब ओवन जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें