तब तक इंस्पेक्टर और उनकी टीम भी थाने पहुंच चुकी थी। चैंपियन करीब आधे घंटे तक थाने में इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते रहे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस मामले में डालनवाला थाने में पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर बोले- तुमसे बात करने के बजाय इस्तीफा दे दूंगा
चैंपियन ने थाने में इंस्पेक्टर से बात करते हुए वीडियो भी बनाए हैं। पूर्व विधायक बार-बार इंस्पेक्टर को कह रहे थे कि उन्होंने शराब पी हुई है। वह उनसे जवाब मांग रहे थे लेकिन इंस्पेक्टर चुप रहे। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं तुमसे बात करने के बजाय इस्तीफा दे दूंगा।
ये हैं चैंपियन और उनके बेटे के आरोप
चैंपियन के बेटे ने एसएसपी से शिकायत कर कहा कि वह मंगलवार रात करीब 11.30 बजे मसूरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने उनकी कार रुकवाई और कहा कि ओ गाड़ी से उतर...। जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो भट्ट ने कहा कि मैं तुझे भी जानता हूं और तेरे बाप को भी। कुछ देर बाद उन्होंने अपने पिता को बुला लिया। चैंपियन ने एसएसपी आवास पर जाकर उनसे बात की। इसके बाद थाने पहुंच गए। यहां इंस्पेक्टर से कहा कि वह अपना मेडिकल कराएं कि शराब पी है या नहीं। इस पर भट्ट चुप्पी साध गए।
इंस्पेक्टर भट्ट ने उसके साथ बदसलूकी की। मैंने इंस्पेक्टर को फोन किया और दिलाराम चौक पर रुकने को कहा। लेकिन, वह सीधे थाने चले गए। इस तरह की हरकत बरदाश्त नहीं की जाएगी। मैने पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। -कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक, खानपुर
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आर्टिकल 14 का मास्क पहन विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बोले- अब आंदोलन करेंगे
जो पुलिस के साथ इस तरह की हरकत करेगा, काम करने से रोकेगा, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। चाहे कोई भी हो। पूर्व विधायक ने थाने में हंगामा किया। लिहाजा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी, देहरादून