फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेटे ने ऑनलाइन गेम में खत्म कर दी पूंजी, आर्थिक सहायता मांगने पहुंची मां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम में एक युवक ने अपने घर की जमा पूंजी गंवा दी। घर चलाने में परेशानी हुई तो मां सोमवार को प्रशासन के दरबार में पहुंच गई। यहां उन्होंने समाधान दिवस में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सोमवार को 164 लोग विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंचे थे जिनमें बच्चों की प्रताड़ना से परेशान कुछ बुजुर्ग भी रहे। कुछ लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत की तो कुछ लोगों ने फीस माफी की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन


ऋषिकेश की रहने वाली महिला ने जनता दरबार में बताया कि उनका सब्जी का कारोबार था। कारोबार अच्छा चल रहा था। सारा लेनदेन उनका बेटा अपने अकाउंट से करता था। दो साल पहले उसे ऑनलाइन गेम की लत लग गई। वह सारा पैसा उसमें लगाने लगा। इस बीच उनका एक मकान खरीदने का मन हुआ तो उन्होंने खाते का बैलेंस देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने बेटे से संपर्क किया तो वह दिल्ली भाग गया। महिला ने प्रशासन को बताया कि उनका कारोबार भी बंद हो गया है। इस वक्त हालात यह हैं कि घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं लिहाजा उसे किसी मद से आर्थिक सहायता दी जाए। इनके अलावा पलटन बाजार की रहने वाली महिला ने बेटी की स्कूल की फीस माफी और एक विधवा महिला ने बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की मांग की।

एक बुजुर्ग ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को भरणपोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज करने का आदेश दिया। मन्नूगंज की विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह सहारनपुर की विनीता भटेजा ने राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीओ मसूरी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


-

सरकारी भूमि पर कब्जे पर एसडीएम को जांच के आदेश

सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों के कब्जे और बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत भी समाधान दिवस पर की गई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर को गहन जांच करने के आदेश दिए। सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने और ग्राम मानुवा में बारिश से खतरनाक बने विद्युत पोल की शिफ्टिंग के मामलों पर ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। धोरण रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता न बनाने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें