फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर बन गई मां: बेटे की लत पूरा करने के लिए धंधे में उतरी शकीला, पुलिस के हत्थे चढ़ी फिर बताई कहानी

Sun, 20 Aug 2023 12:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्दानी (नैनीताल)

सार

18 अगस्त को शकीला स्मैक बेचने के लिए घर से निकली। वह अभी मछली बाजार के पास पहुंची थी कि तभी गश्त पर निकली पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे की स्मैक की लत को पूरा करने के लिए एक मां स्मैक तस्करी के धंधे में उतर गई। पुलिस ने उसे 7.5 ग्राम स्मैक के साथ मछली बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, देवला तल्ला गौलापार काठगोदाम निवासी 58 वर्षीय शकीला का बेटा स्मैक का लती है।

वह पहले अपने बेटे की लत को पूरा करने के लिए स्मैक लाने लगी। बाद में उसने इसे बेचना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि खरीदकर लायी गई स्मैक बेचने के साथ बेटे की लत भी पूरी करने लगी। 18 अगस्त को शकीला स्मैक बेचने के लिए घर से निकली। वह अभी मछली बाजार के पास पहुंची थी कि तभी गश्त पर निकली पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।

विज्ञापन

पर्स को कूड़े के ढेर में फेंका
पुलिस को देख शकीला ने पास रखे पर्स को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कूड़े के ढेर से फेंका गया पर्स बरामद कर लिया। पर्स में पुलिस को 7.5 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया कि वह स्मैक रेलवे पटरी के पास से एक लड़के से खरीदकर लायी थी। पुलिस ने उसके पास से स्मैक बिक्री के चार हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हेंवल घाटी के रिजॉर्ट और कैंपों में बुकिंग बंद, पसरा सन्नाटा, पांच पर्यटकों की मौत के बाद लगी रोक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें