फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बुजुर्ग पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया 'कपूत', भीख मांगकर पाल रहे पेट, भावुक कर देगी कहानी

Fri, 04 Jan 2019 03:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
भीख मांग कर गुजारा कर रहे सुनील महेंदु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिस इकलौते बेटे को पिता ने लाड-प्यार से पाला, उसकी हर इच्छा पूरी की। वह 'कपूत' अपने बीमार और बूढ़े पिता को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। जानकारी के मुताबिक, नासिक महाराष्ट्र के 70 वर्षीय सुनील महेंदु को उनका बेटा कई माह पहले हरिद्वार छोड़ गया था। हरिद्वार में भटकते रहने पर वह रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहीं आसरा बना लिया। अब वह भीख मांगकर गुजारा कर रहे हैं। बुजुर्ग की मदद के लिए सामाजिक संगठन ने कंबल दिए हैं। बुजुर्ग पेरालैसिस से भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुनील को उनका पुत्र हरिद्वार इलाज कराने के नाम पर लेकर आया और दवाई लेकर आने की बात कहकर चला गया। उसके बाद वह नहीं लौटा। रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन के पास मदद के लिए पहुंचे इस बुजुर्ग ने अपनी आपबीती सुनाई।

चाइल्ड लाइन के एक मेंबर ने उनके बताए गए पते को नासिक महाराष्ट्र में इंटरनेट के माध्यम से एड्रेस ट्रेस किया और नजदीकी पुलिस थाने में बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें