उन्होंने ही सुबह परिजनों को फोन कर गोपाल सिंह की शहादत कि सूचना दी। गोपाल सिंह का परिवार पांच साल पहले दिनेशपुर के उदयनगर गांव स्थित दुर्गा स्टेट कॉलोनी में आकर रहने लगा था।
गोपाल सिंह के घर में उनकी पत्नी बसंती, 17 वर्षीय पुत्र सौरभ और 14 वर्षीय पुत्री हिमानी है। सौरभ दिनेशपुर में पॉलिटेक्निक कालेज का छात्र है, जबकि हिमानी सरस्वती शिशु मंदिर कालीनगर में कक्षा नौ में पढ़ती है।
परिजनों ने बताया कि एक साल बाद गोपाल सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे। सूचना पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी शहीद के घर जाकर शोक संवेदना जताई और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बुधवार दोपहर में परिजन गंगोलीहाट स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।