इन्हीं सब बातों को लेकर आदित्य की मां उसे टोकती थी। लेकिन, वह गुस्सा हो जाता था। उसने कई बार पहले भी मां के साथ बदसलूकी और मारपीट की। आदित्य ने पकड़े जाने के बाद ज्यादा कुछ तो पुलिस को नहीं बताया मगर जिस तरह उसकी मां बिस्तर पर लेटी हुई थीं।
उससे यही बात सामने आ रही है कि आदित्य ने उनके सिर व चेहरे पर सोते हुए ही वार किए। उसने ताबड़तोड़ इतने वार किए कि वह वहां से जरा हिल तक नहीं पाईं। पुलिस के अनुसार अभी हत्या की असल वजह का पता नहीं चला है। आदित्य से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पहले ऊपर के हिस्से में दिया था आदित्य को कमरा
परिवार ने आदित्य की हरकतों से परेशान होकर उसे मकान के ऊपरी हिस्से में कमरा दिया था। लेकिन, वह अपनी हरकतों से तब भी बाज नहीं आया। कुछ समय पहले मां बबीता के कहने पर ही उसे नीचे का कमरा दिया गया। अब वह मां के बगल वाले कमरे में ही रहता था।
ये भी पढ़ें...सिलक्यारा सुरंग हादसा : तकनीक के साथ आस्था का सहारा, कंपनी ने टनल के बाहर स्थापित किया बौखनाग देवता का मंदिर
2007 में ही मुरादाबाद गए थे मलखान सिंह
मलखान सिंह राज्य गठन के वक्त देहरादून आ गए थे। यहां वह सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर रहते कई पदों पर रहे हैं। वह करीब 20 साल पहले तत्कालीन एसपी सिटी के स्टेनो भी रहे। इसके बाद 2007 में मलखान सिंह अपने मलू तैनाती राज्य उत्तर प्रदेश चले गए।