नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक के दाड़िमा गांव में मां की चिता को अग्नि देते समय उसके बेटे की भी मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर इस तरह मां-बेटे की मौत की घटना से ग्रामीण शोक में है।
बृहस्पतिवार रात दाड़िमा गांव निवासी जोगा राम की पत्नी भागुली देवी (65) की लंबे समय से बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को उसके शव को अंत्येष्टि के लिए गांव के श्मशान घाट ले जाया गया।
शवयात्रा में भागुली देवी के दोनों बेटों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बताया जाता है कि मां की चिता को मुखाग्नि देते वक्त बड़ा बेटा कृष्ण लाल (43) बेहोश होकर गिर पड़ा।