फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: पिता पर लगा चोरी का आरोप तो सदमे में आया बेटा, आहत होकर कर ली आत्महत्या

Sun, 26 Apr 2020 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विकासनगर में कुल्हाल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुंजा गांव में एक युवक ने पिता पर लगे मोबाइल चोरी के आरोप से आहत होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। युवक के चाचा ने प्रधान पति के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


तहरीर में रियासत पुत्र जान निवासी कुंजा ने कहा कि प्रधान पति अमित ने उसके भाई सकील पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर बीते 25 अप्रैल की शाम पुलिस उसके भाई को उठाकर कुल्हाल पुलिस चौकी ले आई। इसके बाद प्रधान पति उसके भाई सकील के घर पर पहुंचा। जहां उसने उसकी पत्नी और भतीजे सोयब (19) को धमकी दी कि वह उन दोनों को भी मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भिजवाएगा। इससे आहत होकर बीते शनिवार शाम करीब 7:30 बजे उसका
भतीजा सोयब घर के पास ही स्थित बाग में पहुंचा।

जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ से युवक का शव लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें