आरोप लगाया कि बुधवार को उनका छोटा बेटा फिर से मकान का आधा हिस्सा अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने इनकार किया तो उसने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि इनकार करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव कराने आई अपनी मां के साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि उसने ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक की तलाश की जा रही है।