सहारनपुर का एक बच्चा पिता की डांट फटकार से नाराज होकर लक्सर में अपने दोस्त के घर पहुंच गया। दोस्त के परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी बारह वर्षीय अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद इकराम हाल ही में तीन माह की जमात करके कश्मीर से वापस लौटा है।
12 जून को मोहम्मद इकराम ने अपने बेटे अब्दुल रहमान को जमात में की गई गलती के कारण डांट दिया था। जिससे नाराज होकर अब्दुल रहमान ट्रेन पकड़कर लक्सर अपने दोस्त के घर पहुंच गया।
जिसके बाद रहमान के दोस्त के परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने लक्सर गांव पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया। वहीं बच्चे के परिजनों को फोन कर मामले की सूचना देते हुए लक्सर कोतवाली ले आए।
13 जून की सुबह रहमान का भाई लक्सर कोतवाली पहुंचा। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बच्चे को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।