ढैंचा बीज घोटाला मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई अब छह जुलाई को होगी। 12 जून को इस मामले में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह तिथि तय की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूर्व भाजपा सरकार के दौरान कृषि मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाले का मामला सामने आया था।
इस पर त्रिपाठी आयोग ने जांच भी की थी। इस जांच के ठंडे बस्ते में चले जाने के बाद गाजियाबाद निवासी जयप्रकाश डबराल ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की तो मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आया।