फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2020 : श्रद्धालु बिना रोक टोक के कर रहे गंगा स्नान, कोविड प्रोटोकाल का पुलिस करवा रही पालन 

Mon, 14 Dec 2020 11:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार में श्रद्धालु आज सोमवार को सोमवती अमावस्या पर बिना किसी रोक टोक के गंगा स्नान कर रहे हैं। हरिद्वार के गंगा घाटों पर कम भीड़ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


प्रशासन ने सोमवती अमावस्या के स्नान को लेकर लिखित आदेश जारी कर किया है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए श्रद्धालुओं को मास्क और शारीरिक दूरी के मानक का पालन करना होगा। प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 10 जोन और 37 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की है। 

रविवार को जारी आदेश में भी प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान कर सकेंगे। प्रशासन ने दस वर्ष से छोटे बच्चे और 60 वर्ष से अधिक के वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, बीमारों से स्नान के लिए नहीं आने की अपील की है। प्रशासन ने अधिकारियों को आपस में समन्वय रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे भीड़ बढ़ने की स्थिति में बार्डर पर श्रद्धालुओं और वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जा सके।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने स्नान की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाए जाने के लिए घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र को 10 जोन और 37 सेक्टर बनाए हैं। सभी में पुलिस बल मुस्तैद है।

Trending Videos
विज्ञापन

उल्लंघन करने वालों के चालान की कार्रवाई

पुलिस की पांच टीमें कोविड प्रोटोकाल मानकों का उल्लंघन करने वालों के चालान की कार्रवाई करेगी। परिजनों से बिछुड़ने वालों की सहायता के लिए सीसीआर में खोया पाया केंद्र स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं के डूबने जैसी दुर्घटना से बचाने के लिए जल पुलिस की तीन टीमें मोटर बोट के साथ घाटों पर तैनात कर दी हैं। 

कुंभ पुलिस की स्नान ड्यूटी लगी 

मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान के लिए कुंभ पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। इससे आगामी कुंभ को लेकर पुलिस को अनुभव मिलेगा। 

स्नान के लिए इतनी रहेगी फोर्स

10 पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 50 उप निरीक्षक, 12 महिला उप निरीक्षक, 22 मुख्य आरक्षी, 220 आरक्षी, 47 महिला आरक्षी, एक टीएसआई, सात हेड कांस्टेबल, 17 कांस्टेबल, 15 एलआईयू कर्मी, एक टीम डॉग स्क्वॉड, दो टीम घुड़सवार पुलिस, तीन टीमों में 13 जल पुलिस कर्मी, पांच कंपनी पीएसी तैनात है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें