फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर उक्रांद को मजबूत करने का संकल्प

विज्ञापन
प्रेस क्लब में यूकेड़ी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुत‌ि देती ?
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का 41वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कुमाऊंनी गायक हीरा सिंह राणा ने शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान उक्रांद नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि काशी सिंह ऐरी ने बताया कि 24 व 25 जुलाई को मसूरी स्थित होटल में डॉ. डीडी पंत की अध्यक्षता में उक्रांद का गठन किया गया था। तब उत्तर प्रदेश के पर्वतीय भूभाग को अलग राज्य बनाने के उद्देश्य से उक्रांद की स्थापना की गई। उक्रांद ने राज्य आंदोलन का कई स्थानों पर नेतृत्व किया था।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार और पुष्पेश त्रिपाठी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। लोक गायक हीरा सिंह राणा ने अपने गीतों के माध्यम से राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय बौड़ाई और संचालन सुनील ध्यानी ने किया। इस अवसर पर गिरीश सनवाल, हरीश पाठक, सुरेंद्र कुकरेती, देवेश्वर भट्ट, सुरेंद्र कुकरेती, देवेंद्र कंडवाल, शैलेश गुलेरी, लताफत हुसैन, शांति भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें