सेना दिवस के उपलक्ष्य में पैसिफिक मॉल में सेना के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों पर अदम्य साहस का परिचय देने वाले सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने देशभक्ति गीतों और डांस से लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईटीबीपी के अर्जुन खेमियाल के नेतृत्व में जवानों ने तेरी मिट्टी में मिल जाऊं... गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद जवानों ने बॉर्डर मूवी के लोकप्रिय गीत संदेशे आते हैं... पर डांस किया। मुख्य अतिथि डॉ. रावत ने कहा कि सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान की अनेक गाथाएं हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जवानों का आभार जताया।
मुख्य अतिथि ने पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें ब्रिगेडियर (सेनि.) सीबी थापा, मेजर शक्ति नंदन त्रिपाठी, कैप्टन सागर छेत्री, नायब सूबेदार अवतार सिंह, हवलदार जितेंद्र कुमार, मेजर होशियार सिंह, कमांडेंट राजकुमार नेगी, कैप्टन तेजपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश जोशी, मेजर अमन कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर पैसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कविताओं से जगाया देशभक्ति का जोश
कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं से माहौल को देश भक्तिमय बनाया। अवनीश मलासी ने सुना फिर सरहदें उस हिंद पर जब गरजी हैं बंदूकें..., श्रीकांत श्री ने शहीदों की शहादत को कभी बदनाम मत करना..., सुधान सिंह कैंतुरा ने विजय हो दौड़ कर आना..., सोमेश बहुगुणा ने अफजल के बेटों से भारत को प्यार नहीं होगा... आदि रचनाएं प्रस्तुत कीं।
राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में आर्मी दिवस के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सेना में रहते
राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में आर्मी दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कविता पाठ करते लो?