आसपास के राहगीरों ने किसी तरह घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।
साथ ही बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली रवाना किया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर घर सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पूनम नेगी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। साथ ही फरार चालक की पहचान के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून से संपर्क किया जा रहा है।