फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह सोलर विंडो सर्दी में घर को रखेगी गर्म

Thu, 30 Oct 2014 02:53 PM IST
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन हाउस प्रभाव पर्यावरण के लिए खतरा माना जाता है, लेकिन यह उपयोगी भी हो सकता है। कैसे? जानने के लिए पढ़ें...
विज्ञापन


इसी पद्धति पर रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ने एक ऐसी विंडो का डिजाइन तैयार किया है जिससे सर्द पहाड़ी क्षेत्रों में भवनों के भीतर का तापमान चार डिग्री तक बढ़ाया जा सकेगा।

इसके लिए खर्चा भी कुछ खास नहीं आएगा। बिजली की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल संस्थान यह तकनीकी पेटेंट कराने की प्रक्रिया में है।

इसके बाद इससे सार्वजनिक रूप से उपयोग के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सीबीआरआई की वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक नीता मित्तल एवं बीएम सुमन ने सौर ऊर्जा के उपयोग आधारित इस तकनीकी पर प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे पड़ने वाली सूर्य की किरणें बढ़ांएगी ताप

इसके अंतर्गत विकसित सोलर विंडो सिस्टम में आम घरों जैसी ही खिड़की लगाई जाएगी मगर इसमें सौर ऊर्जा से जुडे़ कुछ प्रावधान अमल में लाने होंगे।

वैज्ञानिक नीता मित्तल ने बताया कि इस तकनीकी की थीम ग्रीन हाउस इफेक्ट पर आधारित है। खिड़की में लगे शीशे की ब्लैक कोटिंग की गई है जो प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित कर कमरे के तापमान को बढ़ाएगी।

इस ब्लैक कोटिंग को मेटल सीट भी कहा जाता है। सौर ऊर्जा से कमरे के तापमान को अधिकतम बढ़ाए जाने के लिए थरमल मेथेमेटिकल मॉडलिंग का सहारा लिया गया है।

शीत ऋतु में सूर्य की किरणें दक्षिण दिशा की तरफ नीचे की ओर होने के कारण सूर्य की अधिकतम किरणें भवन की दक्षिण दीवार पर पड़ती हैं। खिड़की भी उसी दिशा में लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें