फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों को रोकने को लेकर लगाई जा रही 300 किलोमीटर लंबी सोलर फेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों को आबादी क्षेत्रों में जाने से रोकने के लिए 300 किलोमीटर लंबी सोलर फेंसिंग लाइन लगाने का काम शुरू किया गया है। पहले चरण में 40 किलोमीटर लंबी सोलर फेंसिंग का काम पूरा हो गया है। हाथियों को काबू करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को कर्नाटक भेजकर विशेष प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथी अक्सर आबादी क्षेत्र में दाखिल हो जाते हैं और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। हाथियों की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
निदेशक डीके सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व के चारों तरफ 300 किलोमीटर सोलर फेंसिंग लगाई जा रही है। ऐसे हाथियों को रेडियो कॉलर भी लगाया जा रहा है जो अक्सर आबादी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें