उन्होंने कहा कि जब अमित शाह का नाम मामले में आया तो उन्होंने कहा था कि जब तक मामले की जांच चल रही है वो गुजरात के बाहर रहेंगे। दो वर्ष तक शाह अपनी पत्नी के साथ देशभर में भ्रमण करते रहे। इसे कांग्रेस ने यह कहकर प्रचारित किया कि अमित शाह को तड़ी पार कर दिया। अब कोर्ट के फैसले से लगातार देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट और अब सीबीआई स्पेशल कोर्ट के फैसले से यह साफ है कि अमित शाह के खिलाफ कितना घटिया और शर्मनाक षड्यंत्र किया। कांग्रेस हमेशा सीबीआई का दुरुपयोग करती रही है। अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो उत्तराखंड कांग्रेस के कई नेताओं ने उन पर सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले को लेकर आरोप लगाए, जिन्हें अब करारा जवाब मिला है।