फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के दस्तावेज हाईकोट में तलब

Wed, 08 Mar 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमार उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने समाज कल्याण बागेश्वर में गरीब छात्रों को गौरा देवी कन्या धन का लाभ नहीं मिल पाने के मामले में समाज कल्याण विभाग बागेश्वर को मूल दस्तावेजों के साथ कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। गरुड़ निवासी कमला आर्या ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसने 2012 में इंटर परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन समाज कल्याण व जिला प्रशासन बागेश्वर की लापरवाही के कारण इंटर उत्तीर्ण करने के बाद मिलने वाली 75 हजार रुपया गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित हो गई है। 
विज्ञापन


पक्षों की सुनवाई के बाद हाइकोर्ट की एकलपीठ ने समाज कल्याण विभाग बागेश्वर को मूल दस्तावेज कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें