छात्रवृत्ति के नाम पर 400 छात्र-छात्रा घनचक्कर बन गए। मामले का पता किया गया तो समाज कल्याण विभाग की खामी सामने आई।
छात्रवृत्ति के नाम पर देहरादून जिले के 400 छात्र-छात्राओं को केवल एमएसएस मिला है। खाते से पैसा निकालने गए तो पता चला कि पैसा तो आया ही नहीं है। यह गड़बड़ हुई है समाज कल्याण विभाग की तकनीकी खामी की वजह से। इन छात्रों की छात्रवृत्ति किसी और के खाते में ट्रांसफर हो गई। अब छात्र विभागों के चक्कर काट रहे हैं।
बुधवार को समाज कल्याण विभाग पहुंचे जीआरडी कॉलेज के बीटेक के छात्र दिव्यंग ने बताया कि फरवरी में उनके खाते में छात्रवृत्ति का पैसा आने का एसएमएस मिला था।