बृहस्पतिवार को विधानसभा स्थित सभागार में हुई बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए आईएएस, पीसीएस, इंजीनियरिंग व मेडिकल के साथ राज्य स्तर पर होने वाली सभी तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं की भी कोचिंग की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने 15 मार्च तक कोचिंग केंद्रों का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 20 फरवरी तक पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2017-18 की अवशेष छात्रवृत्ति एक सप्ताह के भीतर वितरित करने को कहा है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, अपर सचिव राम विलास यादव, निदेशक समाज कल्याण विनोद गोस्वामी, संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल एवं अनुराग शंखधर उपस्थित थे।