समाज कल्याण विभाग सैकड़ों छात्रों को छात्रवृत्ति देने जा रहा है। मुख्य आयुक्त आलोक कुमार जैन ये आदेश पारित किए।
साफ्टवेयर की खामी के चलते सैकड़ों छात्र दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह गए। शिकायत होने पर सेवा का अधिकार आयोग ने विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे सभी छात्रों को छात्रवृत्ति जारी करे। मुख्य आयुक्त आलोक कुमार जैन ये आदेश पारित किए।
हरिद्वार रुड़की के केएल पालीटेक्निक में अध्ययनरत विपिन कुमार ने सेवा का अधिकार आयोग में शिकायत की थी कि उन्हें वर्ष 2015-16 में छात्रवृत्ति नहीं मिली। आयोग ने प्रकरण के साक्ष्यों के परीक्षण के बाद पाया कि विपिन कुमार ने छात्रवृत्ति से संबंधित सभी अभिलेख व प्रमाणपत्रों की हार्ड काफी समय पर संस्था को उपलब्ध करा दी थी। लेकिन समाज कल्याण विभाग के साफ्टवेयर की त्रुटि के कारण दस्तावेज ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हो पाए। इस तरह वह छात्रवृत्ति से वंचित रह गए।