फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भक्तों तैयार हो जाओ ND तिवारी घर में आ रहे हैं', देखिए सोशल मीडिया के वार

Thu, 19 Jan 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo
विज्ञापन
बुधवार दोपहर नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हुई एक हलचल ने सियासत में हलचल ला दी। यह तब हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री और व‌रिष्ठ नेता एनडी तिवारी बेटे रोहित शेखर और पत्नी उज्ज्वला के साथ शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में यह खबर बाहर आई कि पूर्व मुख्यमंत्री और बेटे र‌ोहित शेखर ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति के कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं। वे चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं जिसमें एक बार वे उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रहे हैं।

एनडी‌ तिवारी के भाजपा ज्वाइन करने की खबर के आने के बाद सोशल ‌मीडिया पर लोगों ने जमकर चुटकी लेनी शुरू कर दी।

'बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए कीचड़ लिया है'

ND Tiwari - फोटो : AmarUjala
@tanveer1729 नामक ट्विटर हैंडल से तनवीर लिखते हैं कि 'बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए कांग्रेस से कीचड़ लिया है।'

इस ट्विटर हैंडल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का ऑफिशियल ‌ट्विटर एकाउंट फॉलो करता है।
  कमल खिलाने के लिए BJP ने कांग्रेस से कीचड़ लिया है#NDTiwari#कॉपी — 🐯 TANVEER #WithRG🐯 (@tanveer1729) January 18, 2017



@_MiteshPatel हैंडल से लिखा गया कि #NDTiwari जी ने BJP ज्वाइन की क्योंकि उनके ज्यादातर बच्चे अब कोंग्रेस छोड़ BJP में घुस गए है।
  #NDTiwari जी ने BJP ज्वाइन की क्योंकि उनके ज्यादातर बच्चे अब कोंग्रेस छोड़ BJP में घुस गए है।

😋😋😋 — Mitesh Patel 🎗 (@_MiteshPatel) January 18, 2017



पिछले 50 सालों से कांग्रेस के साथ रहे तिवारी की गिनती कद्दावर नेताओं में होती रही है। 1991 में वे प्रधानमंत्री पद के मजबूत दावेदारों में से एक थे। 

'बीजेपी को अपना फॉदर ऑफ नेशन मिल गया है'

एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala
तिवारी का राजनीतिक अवसान उस समय हुआ जब आंध्रप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए एक सीडी में वे महिलाओं के साथ नजर आए थे। इस सीडी के चलते उन्हें राज्यपाल का पद भी छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन पर रोहित शेखर ने उनके बेटे होने का दावा किया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार एनडी ने रोहित को बेटे के रूप में अपनाया।

एक और हैंडल @unurag से अनुराग लिखते हैं कि 'अब बीजेपी के पास अपना फॉदर ऑफ नेशन है।'
  Now BJP has its own Father of the nation. #NDTiwari — Anurag (@unurag) January 18, 2017
विज्ञापन

'अब मार्गदर्शक मंडल में रोचक किस्से सुनाएंगे'

भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता हैं।
भक्तों तैयार हो जाओ और सतर्क भी। एनडी तिवारी तुम्हारे घर में आ रहे हैं। यह कहना है @The_Pkc हैंडल से प्रदीप चौधरी का।
  हा हा हा हा हा हा भक्तों तैयार हो जाओ और सतर्क भी।#NDTiwari तुम्हारे घर में आरहे है।#NDTiwariJoinsBJP — Pradeep Chaudhary (@The_Pkc) January 18, 2017



व्यंग्यकार आलोक पुराणिक लिखते हैं क‌ि 'एन डी तिवारीजी को भाजपा में मार्गदर्शक मंडल में रोचक किस्सागोई के लिए लाया गया है, मार्गदर्शक मंडल बोर होता रहता है।'
  #NDTiwari
एन डी तिवारीजी को भाजपा में मार्गदर्शक मंडल में रोचक किस्सागोई के लिए लाया गया है, मार्गदर्शक मंडल बोर होता रहता है। — alok puranik (@puranikalok) January 18, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें