फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : यहां शादी में शराब परोसी तो परिवार का होगा सामाजिक बहिष्कार

Sat, 27 Apr 2019 04:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यहां बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत बासुलीसेरा के ग्रामीणों ने गांव में होने वाले विवाह समारोह में मादक पदार्थों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेकर एक शानदार पहल की है।

विज्ञापन


गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल, नई उमंग संस्था सहित तमाम ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में तय हुआ कि विवाह समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यों में जो भी व्यक्ति नशा परोसेगा तो सामाजिक बहिष्कार के अलावा उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना भी भुगतना होगा।

सभी संगठन कड़ी निगाह रखेंगे

मालूम हो कि शादी ब्याह सहित अन्य कार्यक्रमों में इन दिनों शराब का चलन बढ़ गया है। बग्वालीपोखर क्षेत्र के बासुलीसेरा के ग्रामीणों ने शराब से निजात पाने के लिए एकजुटता दिखाई है।

नई उमंग संस्था, नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल सहित तमाम ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में तय हुआ कि गांव में होने वाले शादी सहित अन्य आयोजनों में सभी संगठन कड़ी निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

कार्यक्रमों के दौरान जिन घर या परिवारों की ओर से शराब परोसी गई तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा शराब पिलाने वाले परिवार और व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

साथ ही उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना भी भुगतना होगा। ग्रामीणों के संयुक्त निर्णय से महिलाओं में खुशी का माहौल है। संचालन डॉ. दीपक मेहता ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें